Friday 16 March 2018

Science Sample papers for class 9th | मॉडल पेपर विज्ञान कक्षा - 9



दोस्तों इस पोस्ट के अंदर मैंने नाइंथ क्लास के विषय विज्ञान का एक सैंपल पेपर तैयार किया है इस सैंपल पेपर के अंदर आपको वार्षिक परीक्षा में किस प्रकार प्रश्न पूछे जाते हैं उसके बारे में जानकारी मिल सकती है इससे आपको वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने में बहुत हेल्प मिलेगी
मॉडल पेपर - 2 (RBSE)  विषय -विज्ञान  कक्षा - 9                         पूर्णांक  80

मॉडल पेपर - 2 (RBSE)

विषय -विज्ञान

कक्षा - 9                         पूर्णांक  80




प्रश्न 1.  न्यूक्लियॉन क्या हैं?                            (1)

प्रश्न 2. ब्रायोफायटा व टेरिडोफायटा वर्ग के पादपों में दो समानताएँ बताइए।                                                    (1)

प्रश्न 3. विटामिन डी की कमी से कौनसा रोग हो जाता है     (1)

प्रश्न 4. जैव विविधता क्षेत्र किसे कहते हैं                   (1)

प्रश्न 5. तरंग दैर्ध्य तथा आवर्ती का SI मात्रक बताइए        (1)

प्रश्न 6. एड्स के वायरस का नाम बताइए                  (1)

प्रश्न 7. निम्न में कितने परमाणु विद्यमान होते हैं          (1)

 
   


प्रश्न 8. परमाणु क्रमांक किसे कहते हैं                     (1)

प्रश्न 9. क्या कारण है कि बुध ग्रह बेहद गर्म है?            (1)

प्रश्न 10. हाइड्रोजन के तीनों समस्थानिकों के नाम लिखिए।    (1)

प्रश्न 11. जड़त्व से क्या अभिप्राय है।                      (2)

प्रश्न 12. दो पिण्डों के मध्य गुरूत्वाकर्षण बल का सूत्र लिखिए।                                                              (1+1=2)
प्रश्न 13. आर्किमिडिज का सिद्धान्त लिखिए।                 (3)

प्रश्न 14. मिश्रण और यौगिक में अंतर बताइए।               (3)



प्रश्न 15. गैसों के द्रवीकरण पर दाब के प्रभाव को समझाइए।    (3)

प्रश्न 16. अर्धसूत्री विभाजन को न्यूनकारी विभाजन क्यों कहते हैं? मानव शरीर की सबसे लम्बी कोशिका का नाम लिखिए।            (2+1=3)

प्रश्न 17 प्लम पुडिंग मॉडल किसे कहते हैं?                (3)

प्रश्न 18 ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है? समझाइए।             (4)

प्रश्न 19 उपसहसंयोजक बन्ध किसे कहते हैं? समझाइए।     (4)

प्रश्न 20 चाल व वैग में अन्तर बताइए। एक समान गति से क्या तात्पर्य है? आपेक्षिक घनत्व की इकाई क्या है?               (2+1+1=4)

प्रश्न 21. (i) जटिल स्थायी ऊतक किसे कहते हैं?      (4)
(ii) जायलम ऊतक की संरचना व कायों का वर्णन करिए।
अथवा
(i) फ्लोएम ऊतक की संरचना व कार्यों का वर्णन करिए।
(ii) न्यूरॉन का नामांकित चित्र बनाइए।


प्रश्न 22. आयनिक एवं सहसंयोजक यौगिकों में अन्तर लिखिए।    
अथवा                                           (2+2=4)
संयोजकता क्या है? उपर्युक्त के अणुसूत्र लिखिए
(i) हाइड्रोजन सल्फाइड (ii) कैल्शियम क्लोराइड

प्रश्न 23. आवर्तबीजी व अनावृतबीजी पादपों में पायी जाने वाली विशेषताएँ व उदाहरण लिखिए।                                    (4)

प्रश्न 24. अन्तर स्पष्ट कीजिए                    (2+2+2=6)
 (i) दूरी तथा विस्थापन (ii) वेग तथा त्वरण (iii) अदिश राशि तथा सदिश राशि

प्रश्न 25. (i) एक गतिशील साइकिल पर घर्षण बल किस दिशा में लगता है?                        
(ii) वैग, समय, ग्राफ की सहायता से समान त्वरित गति का द्वितीय समीकरण स्थापित कीजिए
अथवा                                    (3+3=6)
(i) गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम लिखिए व इसका महत्व भी बताइए
(ii) दो गोलों में प्रत्येक का भार 10 kg है। यह एक दूसरे से 50 से मी. की दूरी पर है। इन दोनों के मध्य गुरुत्वाकर्षण बल का मान ज्ञात कीजिए

प्रश्न 26. संक्षिप्त टिप्पणी लिखें- (किन्हीं तीन पर)    (2+2+2=6)
(i) परमाणु संख्या (ii) द्रव्यमान संख्या
(ii) समस्थानिक (iv) सम्भारिक
(v) समस्थानिकों के अनुप्रयोग

प्रश्न 27. पादप में कायिक जनन की विधियों का वर्णन कीजिए।   (6)

प्रश्न 28 निम्न को परिभाषित कीजिए- (किन्हीं चार को) (2+2+2+2=8)
(i) अनु दैर्ध्य तरंग (ii) आवृति (ii) आयाम
(iv) आवर्तकाल (V) तरंगदैर्ध्य

प्रश्न 29.  योग क्या है। कुछ महत्वपूर्ण योगों के नाम देते हुए योगासनों के गुण और लाभ बताइए।                         (6)  
अथवा

रोग कितने प्रकार के होते हैं। संक्रामक व असंक्रामक रोगों के एक-एक उदाहरण को विस्तार से समझाइए। प्रोटीन की कमी से होने वाले दो रोगों के नाम लिखिए।

प्रश्न 30. सोनार क्या है? समझाइए तथा पराध्वनि के अनुप्रयोग
लिखिए।                                          (4+5=9)
अथवा
एक वरतु 6600 कम्पन प्रति मिनट कर रही है। यदि वायु में ध्वनि का वेग 330 m/s हो तो ज्ञात कीजिए
(i) आवर्तकाल (ii) आवृति (iii) तरंगदैर्ध्य                (3+3+3=9)




Also like ~ All Hindi Shayari 

    Click here



19 comments:

  1. Axa to hai bt jaisa questions paper me jo questions are h vo model paper me nhi milta hai

    ReplyDelete
  2. Hello sir hame exam ka sample bataya very nice (welcome)

    ReplyDelete
  3. Very important questions in this collection

    ReplyDelete
  4. पेपर का सेंपल है ना ये

    ReplyDelete
  5. class 10 ke modal paper pdf me mil sakte he kya

    ReplyDelete